ताजा खबरे
IMG 20221107 135920 scaled सहभोज : बीकानेर में मूंगफली की रिकॉर्ड आवक, कबूतरों की भी मौज Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में इन दिनों मूंगफली की रिकॉर्ड आवक हो रही है। यहां अनाज मंडी में जगह जगह मूंगफली के ढेर लगे हैं। मंडी में कबूतरों व अन्य पक्षियों की मौज लगी है। यहां सहभोज करते पक्षियों के झुंड देखे जा सकते हैं। बीकानेर में रेकॉर्ड उत्पादन के चलते यहां की मूंगफली एक बार फिर चीन और पाकिस्तान सहित दुनिया के दर्जनभर देशों तक पहुंचने वाली है। मानसून की शानदार बारिश के चलते रिकार्ड उत्पादन हुआ है। अकेले बीकानेर शहर की अनाज मंडी से एक करोड़ बोरी का व्यापार होने वाला है, जबकि जिले की अन्य मंडियों से भी कमोबेश इतनी ही मूंगफली किसान से बाजार तक पहुंचने वाली है।गुजरात के बाद देशभर में सबसे ज्यादा मूंगफली उत्पादन करने वाले राजस्थान में बीकानेर अव्वल है। इस बार बीकानेर के नोखा, लूणकरनसर, खाजूवाला, श्रीडूंगरगढ़ और बज्जू सहित अधिकांश एरिया में किसानों ने मूंगफली की जमकर बुवाई की है। पिछले करीब एक महीने से मूंगफली मंडी में पहुंच रही है लेकिन दीपावली के बाद इसका सीजन परवान चढ़ गया है। प्रतिदिन की आवक : बीकानेर अनाज मंडी में हर रोज एक लाख बोरी मूंगफली पहुंच रही है। इन बोरियों की हाथों-हाथ बोली भी लग रही है। मंडी व्यापारियों का प्रयास है कि हर रोज एक से डेढ़ लाख बोरी तक का व्यापार हो जाए ताकि किसानों को सामान लाने के लिए जगह मिलती रहे।


Share This News