








Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। पूनरासर हनुमानजी मंदिर के पट चंद्र ग्रहण के चलते बंद रहेंगे। मंगलवार को ग्रहण है। मन्दिर ट्रस्ट के सह मंत्री मोतीलाल बोथरा के अनुसार चंद्र ग्रहण के चलते सुबह 4 बजे की महाआरती के साथ ही पट बंद हो जाएंगे। शाम को पंचामृत व गंगाजल से स्नान के बाद ही 8 बजे मन्दिर के पट खुलेंगे। ग्रहण के दौरान भजन व कीर्तन चलते रहेंगे। बीकानेर में अन्य प्रमुख मंदिरों में भी पट बंद रहेंगे। इसके बाद ही देव दीवाली व इससे जुड़े आयोजन मंदिरों में होंगे।





