ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20221106 WA0117 शास्त्रीय गिटार वादक पं.हेमंत भट्ट का अभिनंदन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। संगीत कला केंद्र गंगाशहर द्वारा  शास्त्रीय गिटार वादक पं.हेमंत भट्ट का अभिनंदन किया गया  । कार्यक्रम में अतिथियों ने पं.भट्ट को माल्यार्पण, शॉल, सम्मान प्रतीक भेंट कर उनकी संगीत सेवाओं और उपलब्धियों को प्रेरणादायक बताया । गंगाशहर में संस्था परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेखक अशफाक कादरी ने कहा कि पं.हेमंत भट्ट ने गिटार जैसे पश्चिम वाद्य में भारतीय शास्त्रीय बंदिशों को स्थापित किया । उन्होंने कहा कि पं.भट्ट ने बीकानेर प्रवास में संगीत कलाकारों की प्रतिभा को निखारा। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि फिल्मकार मंजूर अली चंदवानी ने कहा कि भारतीय संगीत को पश्चिमी वाद्यों में प्रस्तुत करना सराहनीय है । संस्था अध्यक्ष डालचंद सेवग ने संगीत विद्यार्थियों को समर्पित भाव से संगीत को आत्मसात करने पर बल दिया । संस्था प्राचार्य प.पुखराज शर्मा ने मनोयोग से संगीत संस्कार ग्रहण करने का आह्वान किया । कार्यक्रम में श्री संगीत भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनलाल मारू, डॉ.सुधीर शर्मा, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने भी विचार रखे । कार्यक्रम में डॉ. श्रेयांस जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

 


Share This News