ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20221106 135838 महिला ने अपने पति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, यह है मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में एक महिला ने पति के खिलाफ दुष्कर्म और रिश्तेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका विवाह सर्वोदय बस्ती निवासी युवक के साथ सिविल लाइन 38 नंबर कोठी के पास स्थित एक होटल में हुआ था । शादी के बाद उसके पति ने होटल में उससे शारीरिक संबंध बनाए । बाद में ससुराल ले जाने की बात पर टालमटोल करता रहा । इस बीच वह पीहर चली गई । कहे अनुसार कोर्ट में बयान देने के बावजूद पति उसे ससुराल नहीं लेकर गया ।20 अगस्त को उसके पति , रिश्तेदार पीडिता के घर आए । आरोपियों ने कहा कि केस से बचने के लिए निकाह का षड्यंत्र रचा था । अब पति को तलाक चाहिए । आरोपियों में से एक ने 13 अक्टूबर को दोपहर दो बजे उसे पुलिस लाइन सर्किल बुलाया । मौके पर पति के साथ दो व्यक्ति भी मौजूद थे । आरोपियों ने कहा कि तलाक के कागजात पर साइन कर दो , नहीं तो जान से मार देंगे । आरोप है कि आरोपियों उससे अभद्र व्यवहार किया । परिवादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की ।


Share This News