ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20221004 193016 1 अवैध डीजे सिस्टम संचालकों पर होगी कार्रवाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने अवैध रूप से चल रहे डीजे साउण्ड सिस्टम रुकवाने के लिए संभाग के सभी जिलों में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
संभागीय आयुक्त डॉ पवन ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण अधिनियम की कड़ाई से पालना में डीजे साउंड सिस्टम बंद करवाने के निर्देश जारी किए गए थे। कई स्थानों पर अवैध रूप से डीजे सिस्टम चलने की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे आमजन को काफी परेशानी हो रही हैं। ऐसे में सभी जिला कलेक्टरों तथा पुलिस अधीक्षकों को अवैध रूप से चल रहे डीजे साउंड सिस्टम को बंद करवाना सुनिश्चित करने को कहा गया है। यदि किसी भी प्रावधान का उल्लंघन पाया जाता है तो ऐसे डीजे साउंड संचालकों के विरुद्ध ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के अंतर्गत नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि किसी भी स्थिति में अवैध डीजे का संचालन नहीं हो तथा पूर्व में जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाए। इसके बावजूद डीजे चलते पाए जाएं, तो डीजे जब्त कर नियमानुसार कार्यवाही की जाए।


Share This News