ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20221004 193016 4 बीकानेर में मिठाई की दुकानों पर कार्रवाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

पैक खाद्य सामग्री पर पैकेजिंग एवं एक्सपाइरी डेट लिखना जरूरी, अन्यथा होगी कार्यवाही
ऑनलाइन शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा निरीक्षक ने किया औचक निरीक्षण
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर मंगलवार को स्टेशन रोड और भुट्टा चौराहा स्थित दो दुकानों पर पर खाद्य सुरक्षा निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एक दुकान पर रखी पैक खाद्य सामग्री पर पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट नहीं होना पाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि टीम द्वारा जुगल जी के दो प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही की गई। इस दौरान स्टेशन रोड स्थित दुकान के भुजिया एवं अन्य पैकेट पर एक्सपाइरी डेट अंकित नहीं होना पाया गया। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा के प्रावधानों के अनुसार यह अनुचित है। इसके मद्देनजर प्रत्येक सामग्री पर पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट होना जरूरी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी इस संबंध में जानकारी रखने का आह्वान किया है, जिससे खाद्य सामग्री की गुणवत्ता संबंधी कोई शिथिलता नहीं हो।


Share This News