ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221031 194159 बीकानेर के इस कार्यालय में चले थप्पड़-मुक्के, गाली गलौच, जूतमपैजार, एक म्यान में दो तलवार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज अलग ही हिंसात्मक नज़ारा देखने को मिला। जिले के श्रीडूंगरगढ़ ईओ के साथ मारपीट हुई है। किसी ने थप्पड़ मारे तो किसी ने लात मारी। दरअसल, यहां एक ही सीट पर दो अधिकारी तैनात है और दोनों के बीच लंबे अर्से से विवाद चल रहा है। EO के पद पर पिछले दिनों एक अधिकारी का ट्रांसफर किया गया था लेकिन पहले से पदस्थापित भवानीशंकर व्यास इस पद पर अदालत से स्टे ले आए। इसी कारण एक ही कुर्सी पर बैठने के लिए दोनों अधिकारियों में विवाद था।सोमवार सुबह भवानीशंकर व्यास पहले पहुंचे और EO की सीट पर जाकर बैठ गए। इसके बाद हाल ही में ट्रांसफर होकर आए ललित सिंह देथा सीट पर बैठने के लिए पहुंचे। वहां पहले से व्यास को देखकर वो नाराज हुए। इस पर देथा को सीट पर देखने के इच्छुक लोगों ने व्यास को सीट से हटने के लिए कहा। व्यास ने अदालती आदेश से बैठने की जानकारी दी तो कुछ लोग आग बबूला हो गए। पहले नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन हुआ और बाद में मारपीट शुरू हो गई। यहां तक कि पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने व्यास पर हमला कर दिया। थाप मुक्कों के साथ लातों से मारा गया। बाद में तीन चार सिपाहियों ने व्यास को घेर लिया। फिर भी कुछ लोग घूमकर आए और पिटाई करने लगे।EO की पोस्ट पर ट्रांसफर होकर आए देथा ने 21 अक्टूबर को ही कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद सोमवार को ही दोनों अधिकारी एक सीट पर बैठने की जल्दबाजी में थे। व्यास जल्दी पहुंचे और कुर्सी पर जाकर बैठ गए। इसी से नाराज होकर व्यास के विरोधी लोगों ने हमला कर दिया।

ताला तोड़कर किया प्रवेश

आरोप लगाया जा रहा है कि भवानीशंकर व्यास ने चार्ज नहीं दिया तो स्थानान्तरण से आए नए EO देथा ने अधिशासी अधिकारी के रूम का ताला तोड़कर प्रवेश किया।दरअसल, श्रीडूंगरगढ़ में करोड़ों रुपए की सम्पत्ति के फर्जी पट्‌टों को लेकर अर्से से विवाद चल रहा है। एक पक्ष का आरोप है कि कुछ लोग बाहुबल के दम पर पट्‌टे लेना चाहते हैं। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि EO व्यास पट्टों का वितरण नहीं होने दे रहे। दोनों पक्षों के अपने तर्क है, शिकायत है। इस बीच सरकार ने व्यास का स्थानान्तरण कर दिया लेकिन बाद में वो कोर्ट से स्टे ले आए।


Share This News