ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221031 WA0020 सरदार पटेल की जयंती पर निकाली 'रन फॉर यूनिटी' Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश के साथ दौड़े सैंकडों लोग
Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सोमवार को ‘रन फोर यूनिटी’ निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर से आरएसी, राजस्थान पुलिस और बीएसएफ के जवान, एनसीसी एवं स्काउट गाइड के केडेट्स सहित खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने लगभग ढाई किलोमीटर दौड़ लगाते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। ऐसे आयोजनों से आमजन में राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना प्रगाढ़ होती है।
इस दौरान जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) पंकज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरडा, जिला खेल अधिकारी श्रवण भांभू, सहायक निदेशक (कॉलेज शिक्षा) डॉ राकेश हर्ष, तहसीलदार कालूराम पडिहार, शिक्षा विभाग के अनिल बोड़ा रामकुमार पुरोहित, संजय पुरोहित, गोपाल जोशी सहित अनेक अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। संभागीय आयुक्त ने सभी प्रतिभागियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई तथा हरी झंडी दिखाकर रन को रवाना किया।
‘रन फॉर यूनिटी’ यहां से मेजर पूर्णसिंह सर्किल, पंचशती सर्किल, पॉलिटेक्निक कॉलेज होते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां सभी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, पीबीएम अधीक्षक डॉ. पीके सैनी, डॉ. अजय कपूर, डॉ. बीएल खजोटिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Share This News