ताजा खबरे
IMG 20220820 094114 21 युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को जहर देकर मारा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। देश के प्रमुख पर्यटन नगर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक गर्लफ्रेंड ने सिर्फ इसलिए अपने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी क्योंकि लड़की के घर वालों ने उसके लिए एक दूसरा लड़का देख लिया था। ऐसे में गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और काढ़े में जहर देकर उसे मार डाला। आरोपी गर्लफ्रेंड को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शेरोन राज नाम के युवक की 25 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। अस्पताल में उसका 11 दिन तक इलाज चला था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। शेरोन की मौत के बाद उसके परिवार वालों ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि जिस दिन शेरोन उसकी गर्लफ्रेंड ग्रीष्मा से मिलने उसके घर गया तो वापस आने के बाद उसकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा।शेरोन के परिवार वालों ने कहा कि जब शेरोन घर से निकला था, तब उसकी तबीयत बिल्कुल ठीक थी लेकिन जब वो ग्रीष्मा के घर से लौटा तो उसकी हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। जब उन्होंने शेरोन से इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि ग्रीष्मा ने उसे एक काढ़ा पिलाया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।शेरोन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बताया गया कि उसकी मौत मल्टीपल आर्गन फेलियर की वजह से हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शक के आधार पर रविवार को ग्रीष्मा और उसके परिवार के लोगों को पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के दफ्तर बुलाया गया है।पुलिस के मुताबिक, कुछ घंटे की पूछताछ के बाद ग्रीष्मा ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए कहा कि जब शेरोन बाथरूम गया था, तब उसने काढ़े में जहर मिला दिया था। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि शेरोन और ग्रीष्मा ने घरवालों को बिना बताए कुछ समय पहले एक चर्च में शादी कर ली थी, अब जब ग्रीष्मा के घर वालों ने उसके लिए एक लड़का पसंद किया तो ग्रीष्मा तनाव में आ गई।ग्रीष्मा को लगा कि अगर वो घर वालों की मर्जी के मुताबिक शादी करेगी तो उसका प्रेमी शेरोन उसे परेशान करेगा। इसी के चलते उसने शेरोन को अपने रास्ते से हटा देने का प्लान बनाया और उसके काढ़े में जहर मिलाकर उसे पिला दिया। पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि क्या इस सनसनीखेज हत्या में ग्रीष्मा के परिवार वाले शामिल हैं या नहीं?


Share This News