ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221031 WA0096 मांड समारोह  2 व 3 नवंबर को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज बीकानेर। मांड कोकिला पदमश्री अल्लाह  जिलाई बाई  स्मृति अ.भा. मांड समारोह के फोल्डर का विमोचन जयनारायण व्यास कालोनी में किया गया । लोक गायिका स्व. जिलाई बाई की  30 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 2 व 3 नवंबर को टाउन हॉल में  आयोजित हो रहे 30 वें मांड समारोह में  देश विदेश के संगीत प्रेमी ऑनलाइन जुड़ सकेंगे तथा मांड के सुमधुर गीतों का आनंद उठाएंगे । केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर एवं पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के सहयोग से आयोजित मांड समारोह में स्व0 अल्लाह जिलाई बाई के प्रिय गीतों की धूम रहेगी । अल्लाह जिलाई बाई मांड गायकी प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ0 अज़ीज़ अहमद सुलेमानी ने बताया कि समारोह का शुभारंभ 2 नवंबर को प्रात:10 बजे टाउन हॉल में होगा । 3 नवंबर को स्व. अल्लाह जिलाई बाई की 30 वीं पुण्यतिथि पर सांय 6.30 बजे टाउन हॉल में स्वरांजली कार्यक्रम में प्रदेश के प्रमुख लोकगायको को आमंत्रित किया गया है जो मांड के सुमधुर गीत प्रस्तुत करेंगे । समारोह के संयोजक अशफ़ाक़ क़ादरी ने  बताया कि 3 नवंबर को प्रात 8 बजे स्व.अल्लाह जिलाई बाई के मजार पर पुष्पांजलि होगी । डॉ0 सुलेमानी ने देश विदेश में बसे मांड प्रेमियोँ से अपनी रचनाएं मांड समारोह में ऑनलाईन साझा करने की अपील की । कार्यक्रम में फिल्मकार मंज़ूर अली चंदवानी ने   प्रेम और सद्भाव का संदेश जन जन में पहुंचाने का आव्हान किया । लोकार्पण कार्यक्रम में स्व.अल्लाह जिलाई बाई परिवार की श्रीमती रजिया बेगम, डॉ. एजाज अहमद सुलेमानी, अयाज सुलेमानी, डॉ. नीतू एजाज़ सुलेमानी, माही अयाज सुलेमानी आदि शामिल थे ।


Share This News