ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220804 125654 1 बीकानेर में कोरोना से एक की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में कोरोना से एक कि मौत हो गई है। पीबीएम हॉस्पिटल के कोविड आईसीयू में भर्ती 77 वर्षीय महिला किरण देवी सेठिया की शनिवार को मौत हो गई। सेठिया मोहल्ले में रहने वाली वृद्धा को 24 अक्टूबर को कोविड आईसीयू में भर्ती करवाया था। इससे पूर्व उन्हें हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड आईसीयू में भर्ती कर दिया गया। उधर आईसीयू में चूरू की रहने वाली 50 वर्षीय एक महिला को भर्ती किया गया है। सीएमएचओ डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि शनिवार को जिले में एक भी नया कोविड पॉजिटिव केस सामने नहीं आया।20 दिन से भर्ती नवजात की रिपोर्ट निगेटिव, छुट्टी मिली- 20 दिन से भर्ती नवजात की रिपोर्ट निगेटिव होने पर उसे आईसीयू से छुट्टी दे दी गई। जन्म लेने के आठ दिन बाद करवाई गई कोविड जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसे बच्चा हॉस्पिटल से कोविड आईसीयू में भर्ती किया गया था।


Share This News