ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220820 094114 17 बीकानेर : ऑपेरशन चक्रव्यूह में कई फंसे, 25 किलो से ज्यादा नशा जब्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आईजी ओमप्रकाश पासवान के ऑपरेशन चक्रव्यूह में अनेक तस्कर फंस रहे है। आज गंगाशहर, नाल, पूगल व सदर पुलिस ने मादक पदार्थों सहित कुछ तस्कर दबोचे। नाल पुलिस ने रात से अब तक कुल तीन डोडा तस्करों को धर दबोचा। अलग अलग जगह से दबोचे गए इन तस्करों से कुल 25 किलो डोडा बरामद हुआ है। थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण के अनुसार आरोपियों की पहचान तपामंडी, बरनाला, पंजाब निवासी अवतार सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, कोटफता, भटिंडा, पंजाब निवासी बलजिंद्र पुत्र सुखमन्द्रसिंह व धराजवाला, लंबी, मुक्तसर पंजाब निवासी आकाशदीप पुत्र सोहन सिंह के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ अलग अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। वहीं गंगाशहर पुलिस ने साढ़े चार‌ किलो ग्राम डोडा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी नवनीत सिंह धारीवाल ने बताया कि आरोपी की पहचान 48 वर्षीय ओमप्रकाश विश्नोई पुत्र अर्जुन विश्नोई के रूप में हुई है। गोडू, बज्जू निवासी ओमप्रकाश वर्तमान में बद्री भैरूं मंदिर के पास, चोपड़ा बाड़ी में रहता है। पूगल पुलिस ने 10 किलोग्राम डोडा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि आरोपी की पहचान 6 एमजीएम घड़साना निवासी बाबूलाल पुत्र हनुमान के रूप में हुई है। आरोपी को सत्तासर रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया। सदर पुलिस ने भी 100 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को दबोचा है। आरोपी पहचान जिला परिषद कार्यालय के पीछे, बापू कॉलोनी बीकानेर निवासी 20 वर्षीय लोकेश कंडारा पुत्र प्रकाश‌ कंडारा के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि आईजी बीकानेर रेंज ओमप्रकाश पासवान ने संभाग भर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया है। आज ऑपरेशन का दूसरा दिन था। उल्लेखनीय है कि बीकानेर में व्यापक स्तर पर नशे की खेप पहुंचती है, लेकिन इस बार पुलिस महकमे ने ऑपेरशन चक्रव्यूह चलाकर नकेल डाल दी है।


Share This News