ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
dr j p swami प्रेस कांफ्रेंस : बीकानेर में जुटेंगे 500 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। 32 वीं नॉर्थ जोन यूरोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया का अधिवेशन बीकानेर में 28 से 30 अक्टूबर तक पार्क पैराडाइज में होगा। जिसमें देशभर के आठ राज्यों के लगभग 500 से ज्यादा यूरोलॉजिस्ट भाग ले रहे है। पत्रकार वार्ता में आयोजन की जानकारी देते हुए आज एसपी मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ.मुकेश आर्य ने पार्क पैराडाइस में बताया कि तीन दिनों में 350 के आसपास रिसर्च पेपर विभिन्न स्वरूपों में प्रस्तुत होंगे। जिसमें यूरोलॉजी विभाग से संबंधित सभी तरह के आधुनिक तकनीक और बीमारी के निदान से लेकर इलाज में हुए बदलाव पर चर्चा की जाएगी। वहीं विदेशों से भी कई न्यूरोलॉजिस्ट ऑनलाइन अधिवेशन का हिस्सा बनेंगे। जिसमें डॉ पारबो और डॉक्टर एनामारी अपने अनुभव साझा करेंगे। डॉ आर्य ने बताया कि यूरो मैट सेशन में यंग फैक ल्टी और रेजिडेट के लिये न्यू ऑपरेशन तकनीक का थ्री डी डेमो भी किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बीकानेर चिकित्सा जगत के चिकित्सा इतिहास में यह पहला अधिवेशन होगा जिसमें नार्थ जोन के यूरोलॉजिस्ट शामिल होगें। आयोजन सचिव डॉ जे पी स्वामी ने बताया कि अधिवेशन में राजस्थान से दौ सौ के करीब न्यूरोलॉजिस्ट भागीदारी निभा रहे है। अधिवेशन के दौरान अनेक जनों का सम्मान भी किया जाएगा तथा नई कार्यकारिणी की घोषणा भी होगी। 27 अक्टूबर को रेलवे ग्राउण्ड में दो टीमों के बीच मैच भी खेला गया।


Share This News