ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220820 094133 5 बीकानेर में दीपावली पर अनेक इलाकों में लगी आग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज । बीकानेर जिले में दीपावली की रात पटाखों से आग लगने के कारण एक कार जलकर राख हो गई जबकि एक मकान में घरेलू सामान जलकर राख हो गया। कई स्थानों पर आग भी लगी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। सबसे ज्यादा नुकसान गोलछा मोहल्ले में हुआ।गोलछा मोहल्ले में रात को लोग पटाखे छोड़ रहे थे कि एक पटाखा वहां खड़ी कार के पास पहुंच गया। इस से कार में आग लग गई। आसपास के लोगों ने इसे बुझाने का प्रयास किया लेकिन धीरे धीरे आगे बढ़ती गई। लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की नाकाम कोशिश की। बाद में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब आधा घंटे तक पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। हालांकि कार का अधिकांश हिस्सा जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

मुक्ता प्रसाद घर में लगी आग : मुक्ता प्रसाद नगर में भी आग लग गई। यहां भी पटाखों के कारण ही आग लगी। एक पटाखा घर के अंदर जला था जिससे लकड़ी का सामान व कपड़े इत्यादि जल गए। यहां भी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड पहुंची। नयाशहर पुलिस को आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया।बीछवाल फायर स्टेशन के इंचार्ज जगवीर सिंह ने बताया कि जयपुर रोड के पास उदासर में भी दो जगह आग लग गई। यहां कूलर फैक्ट्री के पास आग लगने से पुराने कूलर जल गए। इस पर काबू पाने के लिए बीछवाल से दमकल मौके पर पहुंची। इसी एरिया में आर्मी गेट के ठीक पास में एक लकड़ी के खोखे में भी आग लग गई। जिससे खोखा जलकर राख हो गया। इसमें रखा सामान भी जल गया।

यहां भी लगी आग: इनके अलावा भी कई जगह आग लगी है। जिसमें उरमूल डेयरी के पास, पवनपुरी, जेलवेल, रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में गली नंबर एक, करणी नगर एरिया में भी आग लगने से नुकसान हुआ है। हालांकि इन सभी जगह छोटी आग थी, जिस पर समय रहते फायर ब्रिगेड ने काबू कर लिया।


Share This News