ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20221023 WA0390 मिठाई व मावा दुकानों का निरीक्षण, 12 लाख से अधिक टर्नओवर पर लाइसेंस जरूरी<br>खाद्य सुरक्षा के लिए समझाइश का दौर जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। वार्षिक 12 लाख रुपए से अधिक टर्नओवर वाले खाद्य व्यापारियों को लाइसेंस लेने की अनिवार्यता है लेकिन बड़ी संख्या में व्यापारी सिर्फ रजिस्ट्रेशन लेकर व्यापार जारी रख रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे व्यापारियों को समझाइश कर जागरूक किया जा रहा है। छोटी दीवाली के दिन खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार व श्रवण वर्मा द्वारा मुरलीधर व्यास नगर, चुंगी चौकी व गजनेर रोड स्थित विभिन्न मिठाई, मावा व अन्य खाद्य विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिशीघ्र टर्नओवर के हिसाब से लाइसेंस नहीं लिया गया तो सुनिश्चित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने मावा व्यापारियों को स्पष्ट किया कि प्रत्येक खरीद-फरोख्त का पक्के बिल द्वारा ही विनिमय हो, कच्चे बिल से किया गया व्यापार अवैध माना जाएगा। उन्होंने मौके पर मावे के कंटेनर खुलवा करकर उनका भौतिक परीक्षण भी किया।
सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि दिवाली के परिप्रेक्ष्य में लगातार सघन निरीक्षण अभियान जारी है। व्यापारियों को स्वच्छता व फूड सेफ्टी के उच्च मानकों को अपनाने के लिए समझाइश व जागरूक किया जा रहा है।


Share This News