ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221023 092250 कूद रही है घोड़ी ! जुआ खेलते युवक गिरफ्त में, 4 लाख रुपये बरामद Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पुलिस की तमाम कार्रवाई के बाद भी बीकानेर में ‘ घोड़ी कूद रही है’ यानि जुआ दब कर खेला जा रहा है। पिछले कुछ ही दिनों में अनेक लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। बीकानेर के परकोटे में दीपावली पर जुआ खेलना एक परंपरा रही है। वहीं अब बीकानेर भर में जुआ खेला जा रहा है। परकोटे के अलावा गंगाशहर में भी जुआ सट्टा चलता है। क्रिकेट मैचों पर भी लगता है। ताज़ा मामले के अनुसार दीपावली पर जुआ-सट्‌टा पर कार्रवाई करते हुए बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां सदर पुलिस ने एक होटल में जुआ खेल रहे युवकों को गिरफ्तार करने के साथ ही चार लाख रुपए बरामद किए हैं। पिछले लंबे अर्से में पहली बार इतनी बड़ी राशि जुआरियों से बरामद की गई है। हालांकि गंगाशहर पुलिस ने शनिवार काे ही एक अन्य कार्रवाई में 26 हजार रुपए की राशि जब्त की।सदर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में शनिवार दोपहर एमएन अस्पताल के पास होटल बहादुर विलास में छापा मारा। इस दौरान एक कक्ष में कुछ युवक होटल खेल रहे थे। पुलिस ने यहां से सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे चार लाख तीन हजार 350 रुपए बरामद किए गए हैं। जुआ खेल रहे इन सातों युवकों को गिरफ्तार करने के बाद ये मुंह छिपाते रहे। पुलिस थाने में इनके फोटो खींचने लगे तो सभी ने हाथों से अपने चेहरों को छिपा लिया। बीकानेर सीओ सदर शालिनी बजाज के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बजाज ने एक दिन पहले ही बीकानेर में कार्य संभाला है।


Share This News