ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20221022 WA0170 बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा सहित आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर जिला पदाधिकारियों, मंडल और मोर्चा अध्यक्षों की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गांधीनगर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष और बीकानेर संभाग संगठन प्रभारी श्री माधोराम चौधरी भी उपस्थित रहे। मंत्री व मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से आगामी नवंबर और दिसंबर माह में विधानसभा, जिला और प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली जन आक्रोश यात्रा की रूपरेखा और विभिन्न प्रकार की तैयारियों के संबंध में चर्चा के साथ साथ नव मतदाता अभियान तथा बूथ सशक्तिकरण अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जन आक्रोश यात्रा से संबंधित जिला समिति तथा विधानसभा समिति की संरचना के सम्बन्ध में सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक भागीदारी के साथ विभिन्न दायित्व वितरण पर भी विचार विमर्श किया गया।पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष और बीकानेर संभाग संगठन प्रभारी माधोराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व और संगठन पूरी तरह से सक्रिय होकर चुनावी मोड में आ चुका है। जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने शहर भाजपा संगठन द्वारा आयोजित की गई गतिविधियों और अभियानों की जानकारी देते हुए जन आक्रोश यात्रा कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। सभी पदाधिकारियों ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के जन्मदिवस पर बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।शनिवार को आयोजित हुई इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष और बीकानेर संभाग संगठन प्रभारी माधोराम चौधरी और जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, गोकुल जोशी, भगवान सिंह मेड़तिया, मधुरिमा सिंह, सुषमा बिस्सा, जिला मंत्री अरुण जैन, मनीष आचार्य, कौशल शर्मा, युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देवकिशन मारू, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, अभय पारीक, विनोद करोल, मुकेश ओझा, चंद्रप्रकाश गहलोत, जेठमल नाहटा, मोर्चा अध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी, वेद व्यास, सोहनलाल चांवरिया, जिला कार्यालय प्रभारी श्याम पंचारिया, अर्जुन प्रजापत, दीपाराम नायक, अनिल हर्ष इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Share This News