ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221004 193016 51 बीकानेर में बहुमंजिला काम्प्लेक्स सीज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में नगर विकास न्यास यूआईटी ने जयपुर रोड पर दो अलग-अलग मामलों में बेटरमेंट लेवी राशि जमा जमा नहीं कराने पर बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स सीज कर दिया है। इसके साथ ही आवासीय प्लॉट पर चल रहे मोटर गैराज को सीज किया है। जयपुर रोड पर अर्हम रियल्टी प्रा. लि. की ओर से 5251.70 वर्ग मीटर भूमि पर बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। इसकी बेटरमेंट की राशि 77.50 लाख रुपए के पेटे 39 लाख रुपए यूआईटी में जमा कराए गए। वर्ष 19-20 में ऑडिट जांच के बाद बेटरमेंट लेवी राशि 1.81 करोड़ रुपए आंकी गई। यूआईटी ने 19 जुलाई-21 को फर्म को बकाया 1.42 करोड़ रुपए जमा कराने का नोटिस दिएराशि जमा नहीं कराने पर शुक्रवार को यूआईटी ने कॉम्प्लेक्स सीज कर दिया। जयपुर रोड पर ही वैष्णोधाम के पास उदासर के खसरा नंबर 288 में स्थित सूर्यविहार कॉलोनी में रमेश कुमार सुथार को 26, 27 व रविन्द्र कुमार सुथार को 44, 45 नंबर भूखंड आवंटित किए गए थे। इन भूखंडों पर अनुमति लिए बिना मोटर गैराज बनाकर व्यावसायिक गतिविधि की जाने लगी।


Share This News