ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220812 185152 4 बीकानेर : मंत्रालयिक सेवा के 43 कर्मचारियों को पदौन्नति Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शुक्रवार को मंत्रालयिक सेवा के विभिन्न वर्गों के 43 कर्मचारियों के पदौन्नति आदेश जारी करते हुए दीपावली की सौगात दी।
जिला कलक्टर ने विभागीय पदोन्नति समिति की अभिशंषा पर यह आदेश जारी किए। इसके अनुसार 13 कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक, 15 वरिष्ठ सहायकों को सहायक प्रशासनिक अधिकारी तथा 15 सहायक प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश ने बताया कि दीपावली अवकाश से ठीक पहले पदोन्नति आदेश जारी होने से मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों में खुशी का माहौल रहा। कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर का आभार जताया और एक दूसरे का मुंह मीठा करते हुए खुशियां मनाई।
राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह गौड़ ने जिला कलक्टर, एडीएम प्रशासन और शहर व संस्थापना शाखा से जुड़े कार्मिकों का आभार व्यक्त किया। इस आदेश पर प्रदेश संयुक्त मंत्री मनीष शर्मा, जगदीश पुरोहित, मनोज व्यास, नवल सिंह, संजय पुरोहित, मनीष जोशी, जगदीश किराडू, राजेश किराडू, विवेक व्यास सहित अनेक कार्मिकों ने प्रसन्नता जताई है।


Share This News