ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20221008 WA0060 कॉलोनी में मोबाइल टॉवर लगाने का विरोध Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के वार्ड संख्या 2, मुरलीधर व्यास नगर के ब्लॉक एफ में एक निवास स्थल पर एक मोबाइल टावर लगा जा रहा है। आसपास निवास करने वाले अनेक इसका निवासी विरोध कर रहे हैं क्योंकि उक्त टावर 13-34 के मकान में लगाया जा रहा है जो कि पहले से ही 3 मंजिल का बना हुआ है मुरलीधर व्यास नगर में रहने वाले अनेक वार्ड वासी टावर के लगाने का विरोध कर रहे हैं अतः इन्होंने वार्ड पार्षद सुधा आचार्य के नेतृत्व में श्री गोपाल कृष्ण हर्ष,सुनील भाटी,पिंटू पारीक,जय कुमार पुरोहित,ज्योति प्रकाश रंगा,हरि शंकर,विमला जी,और मुन्नी जी सहित अनेक लोगो ने आज इस हेतु एडीएम सिटी बीकानेर को ज्ञापन देते हुए उक्त स्थितियों से अवगत करवाया। वार्ड वासी यह जानना चाह रहे हैं कि किन परिस्थितियों में यहां पर टावर लगाने की अनुमति प्रदान की गई है और क्या 13-34 के मकान पर यह टावर लगाना सुरक्षा की दृष्टि से उचित है अथवा नहीं।


Share This News