ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20221003 WA0117 बैंकों से दिलवाएं ऋण, ऊर्जा मंत्री ने की बड़ी उद्योग की शुरुआत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सोमवार को अक्कासर में महिला अधिकारिता विभाग के महिला सहायता समूह के बड़ी उद्योग का शुभारंभ किया।

दस महिला स्वयं सहायता समूहों के क्लस्टर (एकता) द्वारा यह उद्योग शुरू किया गया है। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा अधिक से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह बनाए जाएं तथा इन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे इनका जीवन स्तर सुधर सके तथा परिवार को आर्थिक सम्बल मिल सके। उन्होंने कहा कि इन स्वयं सहायता समूह को इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत ऋण दिलवाया जाए, जिससे यह अपना कार्य अपना उद्यम शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के ऐसे सामूहिक प्रयासों से उनके समय का सदुपयोग होगा तथा वे समाज के समक्ष एक मिसाल प्रस्तुत कर सकेंगी।

समूह की अध्यक्ष शान्ति गोदारा ने बताया कि क्लस्टर समूह एकता के माध्यम से बड़ी निर्माण और इसके विपणन का कार्य किया जाएगा। साथ ही इसके मूल्य संवर्धित उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के प्रयास होंगे।
इस दौरान भंवर लाल सेठिया, जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश गोदारा, सुंदरलाल, कोलासर सरपंच राधेश्याम शर्मा सहित महिला सहायता समूह की सदस्य व महिला अधिकारिता विभाग की उप निदेशक मेघा रतन उपस्थित रहे।


Share This News