ताजा खबरे
बीकानेर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का नाल एयरपोर्ट पर स्वागतबीकानेर शहर में चाकूबाजी में युवक घायलमुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारीदिल्ली की सड़कों पर अब ‘दुर्गा’ ! सरकार ने दी मंजूरीनोखा पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के कार्यक्रम का स्थान फिर बदलाकोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के पदयात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविरडॉ. छगन मोहता स्मृति व्याख्यानमाला 25 को, प्रो. आदित्य निगम का होगा व्याख्यानव्यापार पोस्ट : फोर्टी विस्तार को लेकर हुआ गहन मंथनजिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
IMG 20220806 225049 होटल के कर्मचारियों से परेशान होकर दे दी जान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। समाज मे लोग धैर्य खो रहे है। सामान्य बातों को लेकर अपनी जान दे रहे हैं। बीकानेर में शनिवार को दो युवकों ने अलग अलग जगह सुसाइड कर ली। इसमे एक अपनी बीमारी से परेशान था। दोनों ने ही मृत्यु से पहले सुसाइड नोट लिखा। एक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि कमर दर्द से इतना परेशान हूं कि अब और नहीं जी सकता। वहीं, दूसरे ने इंदिरा कॉलोनी में सुसाइड कर लिया। उसने अपने सुसाइड नोट में होटल के ही तीन कर्मचारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया।बीकानेर के एक होटल में काम करने वाले कर्मचारी ने अपने घर में सुसाइड कर लिया। आरोप है कि होटल के तीन कर्मचारी उसे लगातार परेशान कर रहे थे। ऐसे में परेशान होकर उसे सुसाइड करना पड़ रहा है। इसके बाद मृतक के परिजनों ने बीकानेर के मोर्चरी पहुंचकर हंगामा कर दिया, शाम करीब पांच बजे दोनों पक्षों के बीच बातचीत होने के बाद पोस्टमार्टम शुरू हो सका। जयपुर रोड स्थित एक मकान में महज 28 साल के एक युवक ने कमर दर्द से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। ओमकेश पुत्र किशनलाल खत्री ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि कमर दर्द से बहुत परेशान हूं, और ज्यादा सहन नहीं कर सकता। सॉरी मम्मी-पापा। ये सुसाइड नोट पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किया। वैसे परिजनों ने भी इस मामले में मर्ग दर्ज कराते हुए कमर दर्द से परेशान होने की बात कही है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ओमकेश कुचीलपुरा का रहने वाला था और जयपुर रोड स्थित घर पर जाकर सुसाइड किया। ये घर काफी दिनों से खाली पड़ा था।
परेशान करने का आरोप
बीछवाल थाना एरिया में इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले दीपक ने सुसाइड कर लिया था। दीपक की मौत सुबह करीब आठ बजे तक हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें होटल के तीन कर्मचारियों के नाम लिखे हैं। आरोप है कि इन युवकों के कारण ही उसे सुसाइड करना पड़ा। होटल में नियमित रूप से उसे परेशान किया जा रहा था। परिजनों ने सुसाइड नोट के आधार पर तीनों कर्मचारियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा किया।बाद में बीछवाल थानाधिकारी ने मौके पर पहु ंचकर दोनों पक्षों को आमने सामने बातचीत करवाई। बताया जा रहा है कि तीन जनों को राउण्डअप किया है।


Share This News