ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220711 234118 बीकानेर में है 401 शतायु मतदाता, इनका होगा सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
जिले के शतायु मतदाताओं का होगा सम्मान
Thar पोस्ट, न्यूज। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिले के शतायु मतदाताओं का सम्मान किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सौ वर्ष अथवा इससे अधिक आयु के मतदाताओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के अनुसार जिले में 401 शतायु मतदाता हैं, जिनका सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शतायु मतदाताओं के सम्मान का जिला स्तरीय समारोह जिला परिषद सभागार में शनिवार को प्रातः 11 बजे होगा। इस दौरान बीकानेर पश्चिम की शतायु मतदाता हकीमन पत्नी करीम बख्श और बीकानेर पूर्व के नेनू सिंह को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भी ऐसे कार्यक्रम होंगे। साथ ही जो शतायु मतदाता कार्यक्रम स्थल पर नहीं आ सकते, उनका घर पहुंचकर सम्मान किया जाएगा। यह सम्मान संबंधित बीएलओ और सुपरवाइजर द्वारा शतायु मतदाता के आवास पर पहुंचकर किया जाएगा।


Share This News