ताजा खबरे
बीकानेर में महापौर कल्ला व उपमहापौर गहलोत ने पदभार ग्रहण कियामुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे की खास बातें, सेवा संकल्प यात्रा के प्रतिभागियों से संवादमौसम फिर पलटेगा, मॉनसून की विदाईबीकानेर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का नाल एयरपोर्ट पर स्वागतबीकानेर शहर में चाकूबाजी में युवक घायलमुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारीदिल्ली की सड़कों पर अब ‘दुर्गा’ ! सरकार ने दी मंजूरीनोखा पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के कार्यक्रम का स्थान फिर बदलाकोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के पदयात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविर
IMG 20220719 233205 2 7 लाख रुपये आग में जले, अन्य कीमती सामान भी राख Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के महाजन थाना इलाके में एक मकान में लगी आग में लाखों रूपये व सोने चांदी के जेवर जलकर राख हो गये।

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर महाजन के वार्ड संख्या 10 में गुलाम नबी के घर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से घर में रखे करीब सात लाख रुपये नगदी रखे हुए थे। ये रुपए आग में जलकर राख हो गए। सोने व चांदी के आभूषण भी आग की चपेट में आ गए। वहीं घर में एलईडी सहित फर्नीचर भी जल गया। आगजनी के समय पूरा परिवार खेत में काम कर रहा था। पड़ोसियों ने घर से धुआं देखकर परिवार के लोगों को सूचना दी। पड़ोसियों ने घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे। भीषण आग ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया।लोगों ने दो घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर महाजन सीआई जाब्ता सहित मौके पर पहुंच गए। आगजनी से परिजनों की हालात खराब हों गई ।वहीं महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। गुलाम नबी ने बताया कि घर मे काम के लिए गोपालसर में स्थित खेत को बेचने से सात लाख रुपए की रकम मिली । जो आग में जलकर नष्ट हो गए। वही सोने चांदी के सामान जल गया। आशंका जताई जा रही है कि आग से दस लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।


Share This News