ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220820 094133 21 विश्व ह्रदय दिवस पर विशेष शिविर गुरुवार को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज बीकानेर। एस डी एम राजकीय जिला चिकित्सालय में जिला एनसीडी इकाई एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार  को विश्व हृदय दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्क्रीनिंग तथा आईईसी करने हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया जायेगा।

कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. हिमांशु दाधीच ने बताया कि स्वस्थ जीवन शैली अपनाने से हृदय रोग से होने वाली मृत्यु को काफी कम किया जा सकता है। आमजन को हृदय रोग से बचाव की जानकारी व जागरूकता बढाने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया जाएगा।
एन सी डी शिविर प्रभारी डॉ. संजय खत्री ने बताया गया कि शिविर में हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह से संबंधित बचाव की जानकारी एवं स्वस्थ जीवनशैली हेतु स्क्रीनिंग कैम्प में विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की जायेगी और गैर संचारी रोगों की जानकारी एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
डॉ. अनीता सिंह, डॉ राजश्री चालिया, डॉ. इशीका वशिष्ठ, डॉ. इन्दु दायमा, चिकित्सा अधिकारी डॉ हिमांशु दाधीच, डॉ. रश्मि जैन एवं अन्य चिकित्सक शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में सामान्य पुरुष एवं महिलाओं के कैंसर संबंधित स्क्रीनिंग भी की जायेगी एवं आवश्यक बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
शिविर में जिला एनसीडी इकाई से इंद्रजीत ढाका, डीपीसी एनसीडी पुनित रंगा, एफसीएलओ उमेश पुरोहित, गिरधर गोपाल किराडू आदि  कैम्प में सहयोग प्रदान करेंगे एवं आई.ई.सी मैटिरियल का प्रचार / प्रसार आम जनता में किया जायेगा।


Share This News