ताजा खबरे
IMG 20220926 WA0168 एमएम वैराईटिज के शोरूम का भव्य शुभारम्भ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नत्थूसर गेट के बाहर गोकुल सर्किल स्थित एमएम वैराईटिज का सोमवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। ई-रिक्शा और ई-बाइक के नए शोरूम एमएम वैराईटिज का उद्घाटन महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित व पुजारी बाबा जुगल किशोर ओझा द्वारा किया गया। प्रथम नवरात्रा के चलते इस शो रूम में बैट्री चलित वाहनों को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त रूझान देखने को मिला। खासकर युवाओं में ई स्कूटी को लेकर शानदार उत्साह देखा गया। वे इन व्हीकल्स के हर फीचर की जानकारी लेते नजर आए। प्रतिष्ठान के अंकित किराडू व सुशीर सिंह भाटी ने बताया कि पहले दिन 8 ई-व्हीकल्स बिके। वहीं 1400 के करीब क्वरी आई। कार्यक्रम में समाजसेवी जेठमल भाटी, मदन जैरी, विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य राजकुमार किराडू, रियल एस्टेट कारोबारी कन्हैयालाल भाटी, सुरेन्द्र गहलोत आदि मौजूद रहे। किराडू व भाटी ने बताया कि ई-रिक्शा वर्ष 2008 से दुनिया के अधिकांश हिस्सों में लोकप्रिय हो रहे हैं। भारत में यह पेट्रोल-डीजल का सबसे अच्छा विकल्प है। क्योंकि यह बैटरी से संचालित होता है, तो इको-फ्रेंडली भी है। वायु व ध्वनि प्रदूषण को रोकने में भी योगदान देेते हैं। उन्होंने बताया कि मयूरी ब्रांड़ के ई-रिक्शा, बाइक-स्कूटी की विशेषताओं की वजह से ही बार-बार ऑर्डर भी मिल रहे हैं। मयूरी आज भारत के साथ विश्व के चार अन्य देशों जिसमें नाइजीरिया, नेपाल, तंजानिया, अफगानिस्तान में भी निरंतर चलन में है। देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों भी आज मयूरी की ई-रिक्शा ही अधिकांश संख्या में दौड़ रही है। मूयरी ने 2019 में उद्योग रत्न पुरस्कार भी हासिल किया है।


Share This News