ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220925 WA0074 बीकानेर में चंदन के पेड़ लगेंगे ! यहां हुई भूमि चिन्हित, 200 पेड़ लगेंगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। भारतीय वनों वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के शुष्क वन अनुसंधान संस्थान जोधपुर के निदेशक एम आर बालोच व महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रोफेसर वीके सिंह के मध्य होने वाले एमओयू के तहत “अखिल भारतीय परियोजना के तहत चंदन के संरक्षण सुधार प्रबंधन एवं संवर्धन” हेतु भूमि चिन्हित की गई है।

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर वीके सिंह ने बताया कि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की इस महत्व योजना में मरुभूमि में चंदन के वृक्षों का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाएगा। इस प्रो. सिंह ने बताया कि भारत सरकार की इस महत्ती परियोजना हेतु महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में भूमि का चयन किया जा चुका है, तथा उसकी चारदिवारी का काम शीघ्र ही प्रारंभ किया जा रहा है। आने वाले समय में इस चंदन परियोजना का लाभ मरू प्रदेश के लोगों को मिलेगा।

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर अनिल कुमार छंगाणी विश्वविद्यालय की तरफ से इस परियोजना के समन्वयक होंगे, तथा शुष्क वन अनुसंधान संस्थान के डॉक्टर एनके बोहरा वरिष्ठ वैज्ञानिक उक्त परियोजना के समन्वयक होंगे।

डॉक्टर बोहरा ने बताया कि लगभग 16 वर्षीय इस परियोजना हेतु पांच 5 मीटर के अंतराल से 200 चंदन के वृक्ष लगाए जाएंगे जिनके आसपास माइक्रोक्लाइमेट हेतु स्थानीय फल एवम् कृषि प्रजातियों का भी उत्पादन भी किया जाएगा।


Share This News