ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220924 WA0156 रिटायर्ड बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन की केंद्रीय इकाई का अधिवेशन-बीकानेर के नंदलाल अध्यक्ष बने Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर / जोधपुर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन की केंद्रीय इकाई का अधिवेशन जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र के महेश्वरी सदन में सम्पन्न हुआ ।  इस अधिवेशन में देश भर से सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी व अधिकारी सदस्य शामिल हुए । बीकानेर जिला इकाई के अध्यक्ष नंद लाल पंचारिया राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए । जोधपुर के आर के धूत महासचिव व आर के मोदी कोषाध्यक्ष चुने गये । बीकानेर इकाई के आर के शर्मा ने बताया कि अधिवेशन के उद्घाटन समारोह के बाद सचिव रिपोर्ट व वार्षिक लेखे प्रस्तुत किए गये।  बीकानेर के प्रतिनिधिमंडल में नंदलाल पंचारिया, सचिव केआर उपाध्याय, संयुक्त सचिव आरके श्रीमाली, डीएल भटेजा, आर के शर्मा, सुनील गुप्ता, रामेश्वर लाल सुथार, सैयद मुश्ताक अली, सी के शर्मा, जी डी व्यास, शिव प्रकाश शर्मा, एस पी सोबती, बीटी शर्मा, बी एल मोदी, रवि राजवंशी ने भाग लिया ।


Share This News