ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220805 172930 2 पुलिस महकमे में 15 जनों के तबादले, सूची देखें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पुलिस महकमे में 15 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों को इधर उधर किया गया है। इसकी मिली सूची के अनुसार पुलिस महानिदेशक राजस्थान पुलिस ने 15 पुलिस निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों की पोस्टिंग भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में कर दी है। इसी के तहत बीकानेर महिला थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर पिंकी गंगवाल को सीआई के पद पर प्रमोट करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर में लगाया है। पिंकी गंगवाल महिला थाने से पहले नयाशहर थाने में पदस्थापित थीं। अब वे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर में काम करते हुए भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने का काम करेंगी। पिंकी के अतिरिक्त बीकानेर में तैनात सीआई सुमन जयपाल को भी एसीबी में ले लिया गया है। उनका तबादला बीकानेर से एसीबी चौकी जोधपुर ग्रामीण में कर दिया गया है।

ब्यूरो ने सूची जारी कर पिंकी गंगवाल सहित आदर्श कुमार, हरीश भारती, किशोर सिंह, विवेक कुमार सोनी, सुमन जयपाल, महेंद्र कुमार, पदमपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, दीनदयाल, पृथ्वीराज मीणा, राजेंद्र सिंह, तेजाराम, सुनीता कुमारी व सज्जन कुमार को भी प्रदेश के अलग अलग जिलों में पोस्टिंग दी है। इसके अतिरिक्त जालौर एसीबी में तैनात राजेंद्र सिंह पुत्र कैलाश दान को एसीबी जोधपुर लगाया है।

IMG 20220923 144810 पुलिस महकमे में 15 जनों के तबादले, सूची देखें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News