ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220724 181108 1 स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला, जताया आक्रोश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के झझू गांव में स्थित सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को ताला लगा दिया। एक कम्प्यूटर ऑपरेटर के भरोसे अस्पताल चल रहा है। न डॉक्टर समय पर आ रहे हैं और न नर्सिंग कर्मचारी। ऐसे अस्पताल के ताले खोलने के कोई मायने नहीं है।श्रीकोलायत क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झझु में चिकित्सक व नर्सिंग कर्मचारियों द्वारा लगातार ड्यूटी पर समय पर नहीं आने के विरोध में सरपंच घमुराम नायक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सरपंच घमुराम नायक ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर नहीं आते। कभी कभी आकर हाजिरी लगाकर वापस लौट जाते हैं। नर्सिंग कर्मचारी तक अस्पताल में नहीं रहते। ऐसे में एक कंप्यूटर ऑपरेटर के भरोसे सारा काम चल रहा है। महज खानापूर्ति कर रहे इस अस्पताल का कोई उपयोग नहीं है। ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बीकानेर जाना पड़ता है या फिर प्राइवेट डॉक्टर को दिखाना होता है। दोनों ही स्थिति में आर्थिक मार पड़ती है।शुक्रवार को सरपंच पीएचसी का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। तब भी ग्रामीणों की शिकायत सही मिली, डॉक्टर और नर्सिंगकर्मी दोनों ही उपस्थित नहीं थे। सरपंच ने बताया कि अचानक एक मरीज लेकर जब मै अस्पताल पहुंचा तो कंप्यूटर ऑपरेटर के अलावा कोई भी कर्मचारी नहीं मिला । जिस पर ग्रामीणों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन भी किया और नाराज होकर ताला भी लगा दिया । जिसकी सूचना उपखंड स्तरीय अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दे दी गई । सूचना मिलने पर एसडीएम प्रदीप कुमार चाहर , बीसीएमओ डॉ सुनील जैन और डॉक्टर ताहिर मोहम्मद झझु अस्पताल परिसर में पहुंचे और वार्ता के बाद तालाबंदी खोल दी गई।


Share This News