ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220812 191458 10 सास-ससुर पर फैंकी तेज़ाब से भरी बोतल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में सास-ससुर को जान से मारने की नियत से उन पर तेजाब से भरी बोतल फेंकने का दिलचस्प मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में सामने आया है। इस मामले में ससुर ने दामाद को नामजद किया है। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक भानीराम ने बताया कि इस आशय की रिपोर्ट जयपुर रोड देवनगर निवासी ताराचन्द मीणा पुत्र बहादुर सिंह ने थाने में दी है।रिपोर्ट के मुताबिक मामला 18 जुलाई का बताया जाता है। रिपोर्ट में ससुर ताराचन्द ने अपने दामाद बागावास हाल इन्दिरा गांधी नगर जयपुर में रहने वाले विक्रम सिंह मीणा पुत्र जयराम मीणा पर आरोप लगाया है। आरोप है कि दामाद विक्रम सिंह ने उसको व उसकी पत्नी को जान से मारने की नियत से उन पर तेजाब से भरी बोतल फेंकी। गनीमत रही बोतल उनको नहीं लगी, मगर उसकी खिडक़ी के शीशे टूटकर चकनाचूर हो गए। पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share This News