ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220812 191458 9 बीकानेर : चोरों ने की सेंधमारी, ले उड़े आभूषण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिले के नयाशहर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक-एक दुकान व मकान को निशाना बनाया है। चोर यहां से लाखों रुपए का माल ले कर पार हो गए। नयाशहर पुलिस के अनुसार हरबंशलाल मुक्ताप्रसाद काॅलोनी 4/260 में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। उनके बड़े बेटे की तबीयत खराब होने पर वे 20 दिन से उनके पास रह रहे हैं। दो दिन पहले चोरो ने घर में घुसकर अलमारियों के ताले तोड़ कर सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठी, कानों के टॉप्स, दो जोड़ी चांदी की पायल एवं 30 हजार रुपए नकदी चोरी कर ली थी। इस संबंध में हरबंशलाल के बेटे राजीव गिरधर ने नयाशहर थाने में मामला दर्ज कराया है। राजीव ने बताया कि पड़ोसियों से घर के ताले टूटे होने की सूचना मिली। घर गए तो सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे, सामान बिखरा हुआ था। वहीं दूसरी ओर नयाशहर थाना क्षेत्र में पूगल रोड िस्थत विश्वकर्मा मंदिर के पास एक दुकान में चोरी हुई। बंगलानगर निवासी दुकानदार देवकिशन सुथार ने नयाशहर थाने में मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि 20 सितंबर की रात को एक व्यक्ति दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा। उसने दुकान का सारा सामान बिखेर दिया। दुकान में रखे तीन हजार रुपए ले गया। चोर की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।


Share This News