ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220922 WA0133 नोखा जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मोहम्मद अबरार पंवार ने गुरूवार को नोखा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और यहां भर्ती रोगियों के उपचार के संबंध में चिकित्सकों से चर्चा की। उन्होंने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और रोगियों को दिए जा रहे उपचार के बारे में फीड बैक लिया और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान वर्तमान में चिकित्सालय में वायरल बुखार से पीड़ित रोगी भर्ती है, जिनका निःशुल्क उपचार किया जा रहा है। वायरल बुखार के रोगियों के स्वास्थ्य में निरन्तर सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में एक भी रोगी मलेरिया व डेंगू का भर्ती नहीं है।  गत् सप्ताह तीन मलेरिया के रोगी भर्ती हुए थे, जिसकी जांच करने पर कोई भी रोगी मलेरिया पॉजिटिव न होकर वायरल बुखार से पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि नोखा के भूरा चौक निवासी मलेरिया पीएफ भर्ती हुआ था, जो अब स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि इस रोगी के घर के सदस्यों और आस-पास के घरों में रहने वालों के रक्त की जांच करवाई थी, जो सभी नेगेटिव मिलेे।
मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी ने बताया कि नोखा जिला अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार का आउटडोर है तथा प्रतिदिन 6 से 7 डिलेवरी हो रही है। उन्होंने प्रसूता वार्ड का निरीक्षण कर, महिलाओं से बातचीत की और उन्हें दिए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि अस्पताल में भर्ती सभी रोगियों को चिरंजीवी योजना में निःशुल्क उपचार मिल रहा है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंवार ने बताया कि मुकाम मेला के मद््देनजर मुकाम में एक 108 और एक एडवांस लाइफ सेविंग एम्बुलेंस तैनात की गई। साथ ही शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत नोखा व मुकाम में खाद्य सामग्री की गुणवता की जांच के लिए खाद्य निरीक्षक को लगाया गया है।


Share This News