ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220812 185152 5 आओ झूमें गाएं 25 सितंबर को रेलवे आडिटोरियम में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राजश्री कला मंदिर व अमन कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र रोग विशेषज्ञ एवम कवि कथाकार गायक डाॅ दिनेश शर्मा के रचनात्मक व्यक्तित्व व बहुआयामी कर्तृत्व पर आधारित एक मनोरंजक संगीत काव्य संध्या का आयोजन रविवार सायं 25 सितंबर शाम 7,30 बजे रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। अमन कला केंद्र के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया की कार्यक्रम में डॉ दिनेश के कला आयामों पर आधारित कविताओं व फिल्मी तथा गैर फिल्मी गीतों लोकगीतों आदि की मनोरंजक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। राजश्री कला मंदिर के संस्थापक तरुण गोड व वरिष्ठ रंगकर्मी दयानंद शर्मा ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ जय श्री मुरली मनोहर होंगे तथा डॉ कल्पना जैन डॉ अंजू कोचर तथा वरिष्ठ रंगकर्मी प्रदीप भटनागर विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नाट्य निर्देशक संगीतकार लक्ष्मी नारायण सोनी करेंगे। कार्यक्रम में सहयोगी के रुप में वरिष्ठ गायक एम रफीक कादरी जीत सिंह व गोपीका सोनी दीपिका प्रजापत गायन में साथ निभाएंगे मंच संचालन दयानंद शर्मा तथा डॉ अंशू राजपुरोहित करेंगे।


Share This News