WhatsApp Image 2022 09 22 at 15.46.13 1068x713 1 जयपुर में बना म्यूजिक बैंड ‘ युग्म' आया सुर्खियों में, बीकानेर में आज शाम प्रस्तुति Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar post, न्यूज। टैलेंट से भरपूर राजस्थान में जहां हर क्षेत्र के कलाकार नए मुकाम छू रहे हैं , वहीं राजस्थान के जयपुर में बना म्यूजिक बैंड ‘ युग्म’ अपने खास टूर की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है । अभिषेक और मयंक , दो युवाओं की मेहनत से बना युग्म बैंड संगीत के जरिए एक विचारधारा का समामेलन है .. 2016 से शुरू हुआ म्यूजिक बैंड का सफर अब तक कई उपलब्धियां देख चुका है.. युग्म का ओरिजिनल गाना ‘मुसाफिर ‘ नेटफ्लिक्स की सीरीज मिक्समैच सीजन 2 में शामिल होगा ..युग्म अपने टीम सिंगर – अभिषेक जिगर, बांसुरी वादक – मयंक पाराशर, गिटारिस्ट -सिद्धार्थ माहेश्वरी और ड्रमर आत्मिक गुप्ता के साथ अब तक 700 से ज्यादा शोज कर चुके हैं। 2018 में इस बैंड को राजस्थान स्टाइल फेस्ट में बेस्ट म्यूजिक बैंड अवार्ड से नवाजा जा चुका है..यूथ को साथ लेकर चलते इस बैंड की खास बात यह है कि यह सामाजिक मुद्दों को लेकर म्यूजिक के जरिए लोगों को जागरूकता करते हुए भी परफॉर्म करते है। वहीं हाल ही में इस बैंड का नया गाना पर्ची 14 सितम्बर 2022 को रिलीज हुआ , जिसके बाद से यह बैंड भारत में अपने पर्ची टूर को लेकर सुर्खियों मे है..बीकानेर में आज शाम होटल सागर में इसकी प्रस्तुति है।


Share This News