ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220921 095649 बीकानेर में यहां बन रहा है पिकनिक स्पॉट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में एक नया पिकनिक स्पॉट तैयार किया जा रहा है जो शहर की बीच है। लिलिपोंड को शहरवासियों के लिए पिकनिक स्पॉट में तब्दील करने का कार्य जारी है। इसके बनने से शहरवासियों को दीपावली से पहले एक नया पिकनिक स्पॉट मिलेगा। हालांकि इसके लिए लोगों को प्रवेश के लिए टिकट खरीदना पड़ेगा। टिकट की क्या दर रहेगी, यह अभी तक निश्चित नहीं किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लिलिपोंड निजी फर्म को लीज पर दिया गया है। यह फर्म लिलिपोंड का सौंदर्यीकरण कर पिकनिक स्पॉट की सारी सुविधाएं मुहैया कराएगी। संचालक राम विश्नोई ने बताया कि इसमें ओपन एयर थिएटर भी बनाया जाएगा, जिसमें शहर के लोकल कलाकार अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे। इसके अलावा पानी के बीच में रेस्टोरेंट व बांस से झोपड़ी भी बनाई जाएगी। इसमें करीब 16 तरह के काउंटर होंगे, जिसमें राजस्थानी व्यंजन सहित अन्य व्यंजन लोगों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। यहां पर बच्चों के लिए बोटिंग, जॉर्बिंग, बॉल डांसिंग बुल, 360 डिग्री साइकिल और अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा अन्य सभी के लिए म्यूजिकल वॉटर फाउंटेन शो, स्ट्रीट फूड कियोस्क, लाइटिंग कवरिंग पाथवेज, पोंड एंड ट्रीज, गैजेबो सिटींग बोटिंग, बॉल रेस्टोरेंट, किचन, कैफेटेरिया, डांसिंग चुल स्विंग, स्पीकर्स, बैठने की बेंचें उपलब्ध रहेगी।

32 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी लिलिपोंड के पिकनिक स्पॉट बनने पर सुरक्षा के लिए 32 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। साथ ही करीब दस सुरक्षाकर्मी परिसर की निगरानी करेंगे। इससे आने-जाने वालों पर नजर रखी जाएगी। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देश के अनुसार लिलिपोंड को पिकनिक स्पॉट के रूप में बनाने की योजना बनाई गई थी। इसको लेकर करीब साढ़े आठ लाख रुपए कि लागत से छोटी-मोटी मरम्मत का कार्य चल रहा है। यह कार्य पूरा होने के बाद फर्म को दिया जाएगा। इसको लेकर एक फर्म को कॉन्ट्रेक्ट दे दिया गया है। उम्मीद है कि इससे पर्यटन को और ज्यादा बढ़ावा मिलेगा। साथ ही शहर के लोगों को एक नया पिकनिक स्पॉट भी मिल जाएगा।


Share This News