ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220920 205145 हिन्दु जागरण मंच की कार्यकारिणी का विस्तार ** पीएम मोदी के जीवनवृत पर प्रदर्शनी बुधवार को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। हिन्दु जागरण मंच के प्रान्त संयोजक जेठानन्द व्यास की अनुसंषा पर विधि प्रमुख शैलेष गुप्ता ने हिन्दु जागरण मंच के विभाग की कार्यकारीणी का विस्तार कर घोषणा की जिसमें विभाग संयोजक संजय अरोडा सह विभाग संयोजक मुकेश भादाणी व अंकित भारद्वाज को मनोनीत किया। इससे पूर्व सह विभाग संयोजक कुलदीप यादव युवावाहिनी विभाग संयोजक विनोद रावत पूर्व से ही दायित्वधारी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवनवृत पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल सुदर्शना कला दीर्घा में फोटो प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन। Thar पोस्ट न्यूज। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के मध्य आयोजित किए जा रहे 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के सेवाकार्यों और गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में बुधवार, 21 सितंबर को प्रातः 10:15 बजे राजीव गांधी मार्ग स्थित सुदर्शना कला दीर्घा नागरी भंडार में प्रधानमंत्री श्री मोदी की जीवनी, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल और उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली फोटो प्रदर्शनी का आयोजन रखा गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन के देखने के लिए उपलब्ध इस फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री और बीकानेर साँसद श्री अर्जुनराम मेघवाल के द्वारा किया जाएगा।


Share This News