ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220912 102923 अब चीते आएंगे भारत ! भारत मे 1952 हुए थे विलुप्त Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज नई दिल्ली। भारत मे एक बार फिर से चीते लाने की तैयारी जोरों पर है। दक्षिण अफ्रीका अपने चीतों को भारत और मोजाम्बिक भेज रहा है। इन चित्तीदार बिल्लियों को भारत में 1952 में ही विलुप्त घोषित कर दिया गया था, तब से ही भारत प्रयास कर रहा था कि कैसे भी देश में चीतों को लाया जाए। साउथ अफ्रिका यह सब कुछ अपने चीतों को बचाने के लिए कर रहा है, क्योंकि उसके यहां अब जंगल कम होते जा रहे हैं और इन जानवरों को जो हवा की तरह दौड़ते हैं पिंजड़े में कैद करना ठीक नहीं है। साउथ अफ्रिका इन जानवरों को उन देशों में भेज रहा है जहां पर्याप्त जंगल है और वहां इनकी तादाद भी कम है। दक्षिण अफ्रीका के अभयारण्यों में पकड़े गए चार चीतों को विमान के जरिए इस हफ्ते मोजाम्बिक भी भेजा गया। इसी तरह भारत भेजा जा रहा है। इससे पहले उन्हें करीब एक महीने तक पिंजड़े में रखा जाएगा। इ भारत मे अगले माह अक्टूबर में चीते आएंगे। भारत में आजादी तक इस शिकारी जानवर की अच्छी संख्या थी। बाद में इन चीतों का ही शिकार होता गया। इसके बाद भारत मे 1952 में इन्हें विलुप्त घोषित किया गया। मध्य प्रदेश में हरिणों का शिकार करने के लिए भी चीते पाले जाते थे।


Share This News