ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220820 094133 8 बीकानेर में अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। जिले के हैड पोस्ट ऑफिस के पास मोहता भवन में चल रहे अवैध निर्माण व बिना अनुमति चल रहे निर्माण कार्य की शिकायत मिलने के बाद आयुक्त नगर निगम गोपाल बिरधा ने राजेन्द्र मोहता,विरेन्द्र मोहता और योगेश पुरोहित के नाम राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 194 के तहत नोटिस जारी कर किया। डाकघर के पास बड़ा हनुमानजी मंदिर के सामने बिना अनुमति भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है।इस नोटिस के जरिये सूचित किया गया है कि मौके पर चल रहा निर्माण कार्य तुरंत प्रभाव से रोका जाकर सात दिन के अंतराल में अपना पक्ष रखे और दस्तावेज प्रस्तुत करें अन्यथा भवन को सीज कर दिया जायेगा। जानकारी में रहे कि नगर निगम प्रशासन ने अभी पिछले दिनों केईएम रोड़ पर अवैध रूप से बन रही बिल्डिंग पर बुलडोजर चला दिया था। आयुक्त नगर निगम गोपाल बिरधा ने साफ तौर पर हिदायत दी है कि नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगें और इनके खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।


Share This News