ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220812 191458 3 बीकानेर : अश्‍लील क्‍लीप बनाकर ठगे लाखों रुपये Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारत में ठगी के तरीकों से साइबर सेल पुलिस भी हैरान है। वीडियो कॉल के जरिये अश्‍लील क्‍लीप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए की ठगी करने का एक और मामला सामने आया है।ताज़ा मामले के अनुसार, आरोपियों ने परिवादी को धमका कर 13 लाख 29 हजार 500 रुपए हड़प लिए। जयनारायण व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जेएनवीसी के थानाप्रभारी महावीर प्रसाद बिश्‍नोई ने बताया कि परिवादी 63 वर्षीय खतूरिया कॉलोनी बीकानेर निवासी मोहम्‍मद इकबाल कुरैशी की रिपोर्ट पर जयपुर निवासी पूजा, दिल्‍ली निवासी संजय सिंह और एसन श्रीवास्‍तव के खिलाफ दर्ज कराया है।रिपोर्ट में बताया है कि आरोपियों ने वीडियो कॉल के जरिये अश्‍लील क्‍लीप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 13 लाख 29 हजार 500 रुपए हड़प लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 384, 10बी के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई राधेश्‍याम कर रहे हैं।


Share This News