IMG 20220906 192208 बीकानेर आएगी वसुंधरा राजे, जूनागढ़ के सामने सभा होगी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। दिग्गज बीजेपी नेता वसुंधरा राजे के बीकानेर आने के तय कार्यक्रम के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ होने लगी है। क्योंकि राजनीति के गलियारों से जो खबरें छनकर आ रही है उसके मुताबिक राजे की सभा मे कुछ नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। राजे 9 अक्टूबर को हेलीकॉप्टर से बीकानेर आएगी। वे यहां देशनोक करणी माता के दर्शन, बीकानेर में पूर्व विधायक स्व. गोपाल जोशी, विधायक सिद्धि कुमारी के घर जाएगी। इसे आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। 9 अक्टूबर को जूनागढ़ के सामने विशाल जन सभा को भी राजे संबोधित करेंगी। इसके साथ ही लक्ष्मीनाथ मंदिर में भी दर्शन का कार्यक्रम है। कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के मुताबिक राजे अक्टूबर में बीकानेर आ रही है।


Share This News