ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220906 WA0100 विप्र फाउंडेशन का गौवंश बचाओ राष्ट्रीय अभियान…<br>देशभर सहित बीकानेर में रखा उपवास, किया हवन एवं गायों को खिलाये औषधीय लड्डू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। लम्पी रोग से पीड़ित गोवंश की सेवा हेतु देशभर में विप्र फाउंडेशन परिवार पूरे प्राण प्रण से जुटा हुआ है।
विफा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष नारायण पारीक ने बताया कि विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बीकानेर शहर जिला इकाई द्वारा पारीक चौक स्थित सत्यनारायण मंदिर में गौमाता को लम्पी वायरस से मुक्ति हेतु यज्ञाचार्य पंडित भूपेश पारीक एवं पंडित गणोश पारीक द्वारा पंचगाव समुत्पन्ना मध्यमाने महादधौ एवं रोग निवारण मंत्र से आहुतियां दिलाई गई। हवन अग्नि को साक्षी मानते हुए उपस्थित विफा कार्यकर्ताओं को एक दिन का उपवास एवं एक माला महामृत्युंजय गायत्री मंत्र का जाप करने का संकल्प दिलाया गया। हवन-पूजन के उपरांत 51 किलो गुड़ एवं 51 किलो औषधियुक्त लड्डू विभिन्न स्थानों पर जाकर गायों को खिलाये गये। इस अवसर पर जोन-1 बी राजस्थान विफा प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के कहा कि भारतीय संस्कृति गाय को भौतिक जीवन काल में माता का दर्जा प्राप्त है वहीं मनुष्य के मृत्यु उपरांत आध्यात्मिक मान्यतानुसार वैतरणी पार कराने वाली मानी गई है। इसलिए इस राष्ट्रीय आपदा के समय गौमाता की रक्षार्थ विप्र फाउंडेशन द्वारा देशभर में दवा और दुआ अर्थात दवाओं के साथ-साथ हवन-पूजन और मंत्र जाप द्वारा सेवा कार्य किये गये हैं।
प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि आज के कार्यक्रम में विफा प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित, महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष आशा पारीक, विफा प्रदेश महामंत्री संगठन देवेन्द्र सारस्वत, प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश चन्द्र उपाध्याय, मजदूर प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष रामस्वरूप हर्ष, बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष नारायण पारीक, सामाजिक समरसता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जगदीश सोलंकी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष यशोदा पारीक, मधु शर्मा, सविता पुरोहित, सुमन पारीक, शक्ति पारीक, पन्ना पारीक, कैलाश सारस्वत, निशांत गौड़, अरविंद व्यास, संजीव जोशी, रेखचंद पांडिया, अशोक तिवाड़ी तथा जगदीश शर्मा उपस्थित हुए।


Share This News