IMG 20220905 WA0153 350 वर्ष पुराने रामदेव जी मंदिर में महाआरती Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। स्थानीय एम एम स्कूल के पास,रघुनाथसर कुआँ स्थित 350 वर्ष पुराने रामदेव जी मंदिर में बाबा रामदेव जी का अभिषेक किया गया । मंदिर के अधिष्ठाता पंडित सुंदर लाल जोशी ने बताया कि दोपहर 2 बजे बाबा रामदेव जी का अभिषेक पंचामृत से विधि विधान द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार व्यास सपत्नीक, महेश जोशी,गोपाल जोशी द्वारा करवाया गया, अभिषेक पंडित गिरजाशंकर ओझा के सान्निध्य में पंडित रामकुमार व्यास,पंडित अशोक किराड़ू,पंडित भवानी शंकर व्यास,मनोज व्यास ने मंत्रोचार के साथ संम्पन्न किया । मंदिर के ही व्यवस्थापक रविन्द्र जोशी ने बताया कि साय 8 बजे बाबा रामदेव जी की महाआरती के साथ ही विशाल भंडारा का आयोजन हर साल की भांति इस साल भी किया जाएगा,ततपश्चात बीकानेर के सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा,आज के सम्मान में कोरोना योद्धा बीकानेर सेवा योजना के के सी ओझा,श्रीमती सीमा पारीक,श्रीमती वीणा पारीक का सम्मान होगा और रात्रि 12 बजे से बाबा का जागरण किया जाएगा,जिसमे बीकानेर के प्रमुख कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे ।


Share This News