ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220814 092740 भाजपा शैक्षिक प्रकोष्ठ द्वारा शिक्षक गौरव "अमृत सम्मान समारोह" रविवार को ** डूडी ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का आभार जताया ** सर्किल पर सजी रंगोली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शैक्षिक प्रकोष्ठ बीकानेर शहर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिद्धि-सिद्धि भवन में शिक्षक गौरव “अमृत सम्मान समारोह” का आयोजन रखा गया है।भाजपा शैक्षिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेश भसीन ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण राष्ट्र में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत शैक्षिक प्रकोष्ठ द्वारा सम्पूर्ण वर्ष में 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके कुल 75 सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। इसी क्रम में रविवार को इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए 75 वर्ष की आयु वाले सेवानिवृत शिक्षकों का अमृत सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है।भसीन ने बताया कि रविवार सांय 4:45 बजे रिद्धि-सिद्धि भवन, रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल भी वर्चुअल संबोधन के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। साथ ही भाजपा जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

रासीसर पुरोहितान का उच्च प्राथमिक विद्यालय क्रमोन्नत
एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष डूडी ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का जताया आभार
Thar पोस्ट, बीकानेर। राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी ने रासीसर पुरोहितान के उच्च प्राथमिक विद्यालय को उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा तथा बच्चे गांव में ही आगे की पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सर्वांगीण विकास को समर्पित है। सरकार ने शैक्षणिक उन्नयन को लेकर अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनेक स्कूलों को क्रमोन्नत किया गया है। नए स्कूल भी खोले जा रहे हैं।

स्मारकों और सर्कल्स पर सजी रंगोलियां

Thar पोस्ट। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की पहल पर स्मारकों, सर्कल्स और मूर्तियों के विशेष साज-सज्जा अभियान के पहले दिन आमजन ने बड़ी संख्या में इनका अवलोकन किया। इन स्थानों रंगोलियां सजाई गई। संभागीय आयुक्त ने कहा कि रविवार और सोमवार को भी यह क्रम जारी रहेगा। सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को इन स्मारकों का अवलोकन करवाया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माशि) सुनील कुमार बोड़ा द्वारा आवश्यक समन्वय किया जा रहा है। इसके लिए जैन कॉलेज तथा गोकुल सर्किल से प्रातः 10 बजे बसें रवाना होंगी।

IMG 20220903 WA0175 भाजपा शैक्षिक प्रकोष्ठ द्वारा शिक्षक गौरव "अमृत सम्मान समारोह" रविवार को ** डूडी ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का आभार जताया ** सर्किल पर सजी रंगोली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News