ताजा खबरे
IMG 20220818 090340 पूनरासर रोड पर हादसा, दो की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post, न्यूज बीकानेर।  सेरूणा से पूनरासर के बीच मोटरसाइकिल सवार तीन श्रद्धालुओं को सामने से आ रही बस ने टक्कर मारी थी । इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर के हनुमान रामावत , रमेश सुथार व भुवनेश मोटरसाइकिल से पूनरासर रवाना हुए । सेरूणा से पूनरासर के बीच मोटरसाइकिल एक सामने से आ रही बस से टकरा गई । 21 वर्षीय युवक हड़मान रामावत की मौके पर ही मौत हो गयी और सेरूणा पीएचसी लाते रास्ते में रमेश सुथार की भी मौत हो गयी । दुर्घटना में घायल भुवनेश गंभीर रूप से घायल हुआ है । दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई । घटनास्थल पर सेरूणा थाने के एएसआई राजकुमार अपनी टीम के साथ पहुंच गए।


Share This News