ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220820 094114 3 बीकानेर : महिला अधिकारी ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप! वीसी सहित अन्य अधिकारियों पर आरोप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर जिले में एक यूनिवर्सिटी की महिला अधिकारी के राडार में कई अधिकारी आ गए है। इसमें महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के शीर्ष यानि वाइस चांसलर सहित चार लोगों के खिलाफ महिला अधिकारी ने छेड़छाड़ और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। इसके बाद से खलबली मची हुई है। गुरुवार देर रात नाल थाने में दर्ज एफआईआर में कुलपति विनोद कुमार सिंह और प्रोफेसर अनिल छंगानी सहित चार लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। इस बारे में नाल थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने मीडिया को बताया कि महिला अधिकारी का आरोप है कि पिछले दो ढाई साल से उसके साथ अभद्रता हो रही है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। करीब चार-पांच पेज की शिकायत में उसके साथ दो-ढाई साल से छेड़छाड़ व अन्य तरह से प्रताड़ित करने का आरोप है। महिला अधिकारी भी लंबे अरसे से यूनिवर्सिटी में ही कार्यरत है। इस मामले में कुलपति विनोद कुमार सिंह ने बात नही की है। वह शुक्रवार को छात्र संघ चुनाव के बावजूद अपने कार्यालय में ही नहीं थे। वही प्रोफेसर अनिल छंगाणी छात्र संघ चुनाव प्रभारी होने के कारण चुनाव में व्यस्त रहे। इस बारे में अब तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। यह है विवाद : मिली जानकारी के अनुसार महिला अधिकारी और कुलपति-प्रोफेसर के बीच अर्से से विवाद चल रहा है। इसी के चलते महिला अधिकारी ने नाल थाने में अब रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Share This News