ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220826 144108 चुनाव में मतदान के दौरान लाठीचार्ज, इतने प्रतिशत पड़े वोट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के राजकीय डूंगर कॉलेज में मतदान के दौरान लाठीचार्ज करना पड़ा। इससे वहां तनाव व्याप्त हो गया। यहां सुबह स्टूडेंट्स और पुलिस आमने-सामने हुई। स्टूडेंट्स का आरोप है कि कुछ चहेते छात्र नेताओं को अंदर प्रवेश किया जा रहा है, जबकि अन्य को रोका जा रहा है। इसी के खिलाफ स्टूडेंट्स का एक गुट प्रदर्शन कर रहा था। भीड़ ज्यादा होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज करके वहां से खदेड़ दिया है। डूंगर कॉलेज के बाहर वोटिंग शुरू होने के साथ ही सुबह से ही माहौल गरमा गया था। यहां छात्र नेता और पुलिस आपस में उलझ गए थे। मौके पर एनएसयूआई के रामनिवास कूकणा अपनी गाड़ी में पेम्पलेट व अन्य सामग्री लेकर पहुंचे थे, लेकिन सीओ सदर पवन भदौरिया ने उन्हें रोक दिया। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। तनाव होने पर पुलिस ने कूकणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को पीछे खदेड़ दिया। इस दौरान सीओ और एनएसयूआई नेताओं के बीच तनातनी भी हुई।

डूंगर काॅलेज में छात्र संघ मतगणना सम्पन्न
(कुल 48.18 प्रतिशत छात्रों ने किया मतदान)
(शनिवार को होगी मतगणना)। डूंगर महाविद्यालय में शुक्रवार को मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह ने बताया कि प्रातः 8 बजे से विद्यार्थियों ने शांतिपूर्वक मतदान किया तथा निर्धारित 1 बजे तक महाविद्यालय परिसर में प्रवेशित सभी विद्यार्थियों को मतदान की अनुमति दी गई। डाॅ सिंह ने बताया कि मतदान के दौरान कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई तथा विद्यार्थियों में सौहार्द्धपूर्ण तरीके से मतदान किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में कुल 9132 मतदाताओं में से 4400 विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा मतदान प्रतिशत 48.18 प्रतिशत रहा। प्राचार्य ने पुलिस एवं जिला प्रशासन का शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग हेतु आभार प्रकट किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. इन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा मतदान हेतु चाक चौबंद व्यवस्था की गयी थी जिसके परिणामतः सफलतापूर्वक मतदान सम्पन्न हो सका। उन्होनं कहा कि दिव्यांगजनों के लिये महाविद्यालय स्तर पर विशेष संवेदनशीलता दिखाई गई जिससे उनके द्वारा भी आसानी से मतदान के अधिकार का उपयोग किया जा सका। डाॅ. राजपुरोहित ने बताया कि मतगणना शनिवार 27 अगस्त को प्रातः 10 बजे से प्रारभ्म होगी तथा उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जावेगा। उन्होनें बताया कि मतगणना के दौरान केवल प्रत्याशियों अथवा उनके प्रतिनिधियों को ही मतगणना स्थल पर प्रवेश की अनुमति रहेगी अन्य किसी भी विद्यार्थी को मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जावेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदान अधिकारियों एवं महाविद्यालय के कार्मिकों के सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। लिंगदोह समिति के प्रभारी अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को लिंगदोह समिति के दिशा निर्देशों की पालना करने हेतु निर्देशित किया गया। एमजीएसयू में वोटिंग प्रतिशत 65.33प्रतिशत रहा।


Share This News