ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
aag 1 बाइक व कार में भीषण भिड़ंत, 2 की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ थाना इलाके में बाइक व कार की आमने सामने भिड़ंत में दो जनों की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गये है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात 629 आरडी पर कार आर जे 13 सीसी 2216 व मोटरसाइकिल आर जे 07 एसपी 4019 की आमने सामने जोरदार भिडं़त हो गई। इस हादसे में कार में लगी आग आग लग गई। इस आग की चपेट में मोटरसाइकिल भी आ गई और जलकर हुई खाक हो गई। दर्दनाक इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार सुभाष उर्फ धौलाराम पुत्र पोकरराम जाति बावरी निवासी चक 1/2 टी एम आर पुलिस थाना छतरगढ़ व विक्रम सिंह पुत्र बाघसिंह जाति राजपूत निवासी इंद्रपालसर हिरावतान बास पीएस श्रीडूंगरगढ़ की मौके स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि एक अन्य रामरख पुत्र भैराराम जाति नायक निवासी इंद्रपाल सर हीरावत पीएस श्रीडूंगरगढ़ घायल हो गया। जिसे सीएचसी पूगल भर्ती करवाया गया है। जबकि कार चालक हरीराम पुत्र राणा राम भाट निवासी छतरगढ़ का भी पूगल सीएचसी में इलाज किया जा रहा है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।


Share This News