ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220823 195956 पर्यटन : हैरिटेज रूट यहां नए सिरे से विकसित होगा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

संभागीय आयुक्त ने किया मौका मुआयना, तख्मीना बनाने के दिए निर्देश
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजीव गांधी मार्ग पर नरेन्द्र सिंह आॅडिटोरियम से लेकर पुरानी जेल रोड तक की सफील क्षेत्र को हैरिटेज रूट के रूप में विकसित किया जाएगा। संभागीय आयुक्त डाॅ. नीरज के. पवन ने मंगलवार को नगर विकास न्यास, सार्वजनिक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के दौरे के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सफील का यह क्षेत्र ऐतिहासिक धरोहर है। इसे संजोए रखना हमारी जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ी इस ऐतिहासिक विरासत से रूबरू हो सके, इसके मद्देनजर 750 मीटर लम्बे इस क्षेत्र को संरक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सफील के पास दस मीटर चौड़ा पाथ-वे बनाया जाएगा। इसे अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा तथा यहां आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा को इसका तख्मीना बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी, अधिशाषी अभियंता राजीव गुप्ता, अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जुगल किशोर माथुर, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News