ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220822 WA0148 डेंगू मच्छरों की अब खैर नहीं, मिशन अगेंस्ट डेंगू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए प्रदेश सहित जिले में डेंगू रोधी विशेष अभियान “मिशन अगेंस्ट डेंगू” प्रारंभ किया गया है। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल द्वारा अभियान से संबंधित पोस्टर, पैम्पलेट, सनबोर्ड व स्टैण्डी का विमोचन कर मिशन अगेंस्ट डेंगू का आगाज किया गया। जिला कलेक्टर ने आईईसी सामग्री के माध्यम से डेंगू से बचाव तथा मच्छरों की रोकथाम के संदेश को जिले के प्रत्येक शहरी तथा ग्रामीण कोने तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि 2 सितंबर तक चलने वाले विशेष डेंगू रोधी अभियान के दौरान डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों की रोकथाम, डेंगू से बचाव, जांच तथा उपचार को लेकर जन जागरण किया जाएगा। नर्सिंग विद्यार्थियों, आशा, एएनएम, सीएचओ तथा स्वास्थ्य मित्रों द्वारा बुखार के रोगियों का चिन्हीकरण, एंटी लारवा व एंटी एडल्ट गतिविधियों का संपादन किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय शिक्षण संस्थान, सरकारी कर्मचारियों तथा अन्य स्टेकहोल्डर्स को एंटी लारवा तथा एंटी एडल्ट गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य ने बताया कि पोस्टर के माध्यम से प्रत्येक रविवार प्रातः 8:00 से 8:30 बजे तक यानी कि आधा घंटा परिवार के प्रत्येक सदस्य द्वारा चिन्हित 22 स्थानो पर एंटी लारवा गतिविधियों को संचालित करने यानी कि ठहरे हुए पानी को हटाने का आह्वान किया गया है।
इस अवसर पर सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क हरि शंकर आचार्य, डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता, डॉ अनिल वर्मा, नीलम प्रताप सिंह राठौड़, अशोक व्यास व अजय भाटी मौजूद रहे।

डेंगू नियंत्रण का संदेश लेकर संदेश लेकर घर-घर पहुंचेंगे नर्सिंग विद्यार्थी
मिशन अगेंस्ट डेंगू के अंतर्गत सोमवार को स्वास्थ्य भवन से सीएमएचओ डॉ पंवार द्वारा नर्सिंग विद्यार्थियों को रैली के रूप में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नर्सिंग विद्यार्थी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अनुसार विभिन्न दलों में विभक्त होकर शहरी क्षेत्र के कोने कोने में पहुंचेंगे और मच्छरों की रोकथाम, सर्वे तथा एंटी लारवा गतिविधियां संपादित करेंगे।


Share This News